अक्टूबर ग्रेगोरी कैलंडर और जूलियन कैलेंडर का दसवाँ महीना है। और यह उन सात महीनों में से एक है जिनके दिनों की संख्या 31 होती है।
Table of Contents
Toggle Table of Contentअक्टूबर में मनाये जाने वाले महत्वपूर्ण दिवस
1 अक्टूबर | वृद्ध व्यक्तियों के लिए 1 अक्टूबर अंतर्राष्ट्रीय दिवस |
1 अक्टूबर | विश्व शाकाहारी दिवस |
2 अक्टूबर | विश्व निवास दिवस (अक्टूबर के पहले सोमवार) |
2 अक्टूबर | अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस |
3 अक्टूबर | विश्व प्रकृति दिवस |
4 अक्टूबर | विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (4-10 अक्टूबर) |
4 अक्टूबर | विश्व पशु दिवस |
5 अक्टूबर | विश्व शिक्षक दिवस |
6 अक्टूबर | विश्व मुस्कान दिन (अक्टूबर के पहले शुक्रवार) |
8 अक्टूबर | भारतीय वायुसेना दिवस |
9 अक्टूबर | कोलंबस दिवस |
9 अक्टूबर | विश्व पोस्ट दिवस |
10 अक्टूबर | विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस |
10 अक्टूबर | मौत की सजा के खिलाफ विश्व दिवस |
11 अक्टूबर | अंतरराष्ट्रीय लड़की बाल दिवस |
12 अक्टूबर | विश्व गठिया दिवस |
13 अक्टूबर | वर्ल्डसाइट दिवस (अक्टूबर के दूसरे गुरुवार) |
13 अक्टूबर | अंतर्राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण दिवस |
14 अक्टूबर | अंतर्राष्ट्रीय मानक दिवस |
15 अक्टूबर | विश्व छात्र दिवस |
15 अक्टूबर | सुरक्षित मातृत्व सप्ताह (15-21 अक्टूबर) |
16 अक्टूबर | विश्व खाद्य दिवस |
17 अक्टूबर | विरोधी गरीबी दिवस |
20 अक्टूबर | विश्व सांख्यिकी दिवस |
20 अक्टूबर | विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस |
21 अक्टूबर | पुलिस स्मारक दिवस |
24 अक्टूबर | संयुक्त राष्ट्र दिवस |
24 अक्टूबर | विश्व विकास सूचना दिवस |
24 अक्टूबर | विश्व पोलियो दिवस |
28 अक्टूबर | राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस |
28 अक्टूबर | अंतर्राष्ट्रीय एनीमेशन दिवस |
29 अक्टूबर | अंतर्राष्ट्रीय इंटरनेट दिवस |
29 अक्टूबर | विश्व स्ट्रोक दिवस |
31 अक्टूबर | राष्ट्रीय एकता दिवस |
31 अक्टूबर | विश्व बचत दिवस |
31 अक्टूबर | विश्व शहर दिवस |
31 अक्टूबर | सतर्कता जागरूकता सप्ताह (31-5 नवंबर) |
विश्व शाकाहारी दिवस
विश्व शाकाहार दिवस, हर साल 1 अक्टूबर को पूरे विश्व में मनाया जाता है। 1977 में उत्तरी अमेरिका में शाकाहारी समाज की स्थापना की गयी थी और 1978 में अंतर्राष्ट्रीय शाकाहारी संघ ने करुणा, जीवन-वृद्धि और “शाकाहार से खुशी, की संभावनाओं को बढ़ावा देने” के लिये 1 अक्टूबर को विश्व शाकाहारी दिवस मानाने की घोषणा की। यह शाकाहारी जीवन शैली को बढ़ावा देने के और पर्यावरणीय, स्वास्थ्य और मानवीय लाभों के बारे में जागरूकता लाने के लिए मनाया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस
अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस, प्रतिवर्ष 2 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का जन्म हुआ था। उन्होंने अपने पुरे जीवन में सबको अहिंसा का पाठ पढ़ाया और सबको साथ में रहना सिखाया उन्ही ही की याद में अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस मनाया जाता है।
विश्व शिक्षक दिवस
विश्व शिक्षक दिवस, प्रतिवर्ष 5 अक्टूबर को मनाया जाता है। इस दिन आध्यापकों को एवं सेवानिवृत्त शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में उनके विशेष योगदान के लिये सम्मानित किया जाता है।
इसे संयुक्त राष्ट्र द्वारा साल 1966 में यूनेस्को और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की हुई उस संयुक्त बैठक को याद करने के लिये मनाया जाता है जिसमें अध्यापकों की स्थिति पर चर्चा हुई थी और इसके लिये सुझाव प्रस्तुत किये गये थे।
विश्व खाद्य दिवस
विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) संयुक्त राष्ट्र संघ की 1945 में खाद्य एवं कृषि संगठन के स्थापना दिवस 16 अक्टूबर के सम्मान में विश्वभर में प्रतिवर्ष मनाया जाता है।
विश्व मानक दिवस
विश्व मानक दिवस (World Standards Day) प्रतिवर्ष 14 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। यह दिन उन हजारों विशेषज्ञों के प्रयासों का सम्मान करता है जो अमेरिकन सोसाइटी ऑफ मैकेनिकल इंजीनियर्स, अंतर्राष्ट्रीय दूरसंचार जैसे मानक विकास संगठनों के भीतर स्वैच्छिक मानकों को विकसित करते हैं। विश्व मानकों का उद्देश्य वैश्विक अर्थव्यवस्था के मानकीकरण के महत्व के रूप में नियामकों, उद्योग और उपभोक्ताओं के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए है।
राष्ट्रीय एकता दिवस
भारत के राजनीतिक एकीकरण के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को चिरस्थाई बनाए रखने के लिए उनके जनमतिथि 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस में मनाया जाता है। इसका आरम्भ भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने सन 2014 में किया।