बहुत अधिक लोग गूगल से यह प्रश्न करते हैं या सर्च करते हैं के आने वाले कल का मोसम कैसा रहेगा (Aane Wale Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)। आज के समय में आने वाले कल के मोसम की जानकारी होना बहुत आवश्यक हो गया है। क्योंकि इसी के अनुसार ही हम अपनी दिनचर्या बनाये रख सकते हैं। आज के समय में मोसम बहुत जल्दी बदल जाता है जिस का कारण ग्लोबल वार्मिंग को मन जा रहा है। ग्लोबल वार्मिंग (Global Warming) ही तापमान में अचानक से ही बहुत अधिक गिरावट एवं बहुत अधिक बढ़ोतरी देखी जाने लगी है।
इंटरनेट पर बहुत सी वेबसाइट और एप्प्स मौजूद हैं जिनकी मदद से आप आने वाले 10 दिनों तक के मौसम की जानकारी ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ ऐसी ही websites एवं Apps के बारे में जिनका लाभ आप मौसम की जानकारी लेने के लिए उठा सकते हैं
Table of Contents
मौसम की जानकारी पाने के लिए सबसे अच्छे मोबाइल ऐप
Accuweather Mobile App
मौसम की जानकारी के लिए आप गूगल प्ले स्टोर से AccuWeather एप्प डाउनलोड कर सकते हैं। यह आप आपको सूंदर तस्वीरो के साथ आपके स्थान से जुड़े वर्तमान दिन , समय और साथ ही वर्तमान मौसम से जुडी सही जानकारी देती है। AccuWeather से आप पता कर सकते हैं के Kal Ka Mausam Kaisa Rahega? ये एप्प आपको आने वाले 10 दिनों के मौसम की सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करता है इस एक ही एप्लीकेशन की मदद से आप मौसम की ताजा जानकारी 33 भाषाओं में प्राप्त कर सकते हैं।
Yahoo Weather App
Yahoo Live Weather App के माध्यम से आप अपने मोबाइल स्क्रीन पर लाइव मौसम की जानकारी 24/7 प्राप्त कर सकते हैं इसके साथ ही यह आपको आने वाले 15 दिनों के मौसम का हाल भी बताता है। ऐसा करने वाली ये एक ही एप्प है जिसमे आप अग्रिम 15 दिनो के मौसम की जांच कर सकते हैं। याहू मौसम एप्प आपको आने वाले गंभीर मौसम की चेतवानी नोटिफिकेशन के ज़रिये पहले से ही दे देता है ताकि आप सुरक्षित रहने के लिए उचित उपाय समय रहते कर सकें।
Weather Bug – Mausam Checker App
Weather Bug के ज़रिये आप फ़ोन की होमस्क्रीन पर मौसम विजेट (Weather Widget) लगाकर हर समय लगातार मौसम और बारिश की जानकारी प्राप्त कर सकते है, इसके साथ ही इसमें Custom Clock का ऑप्शन भी दिया गया है जिसकी मदद से आप होमस्क्रीन क्लॉक को अपने अनुसार बदल सकते हैं और साथ ही साथ अलार्म को भी चालू कर सकते है जो आपको ख़राब मौसम की सुचना पहले ही दे देगा।
1Weather App
1Weather App बहुत ही लोकप्रिय एप्प है। इसकी लोकप्रियता का अनुमान आप गूगल प्लेस्टोर (Google Playstore) पर 4.5/5 स्टार से लगा सकते हैं जोकि 8,95,703 यूजर द्वारा दी गयी है। इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर के आप एक साथ 12 अलग-अलग जगहों के मौसम की जानकारी, ग्राफ एवं मैप द्वारा प्राप्त कर सकते हैं। आप इस एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर के वर्तमान मौसम की जानकारी अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर भी साँझा कर सकते हैं।
Mausam
मौसम ऐप (Mausam App) भारत सरकार द्वारा भारतीय मौसम विज्ञानं विभाग के साथ मिल कर लांच किया गया था जो कि प्ले स्टोर (Google play store) और ऐपल के ऐप स्टोर (Apple app store) पर उपलब्ध है। इस ऐपलीकेशन के जरिए करीब 200 शहरों के तापमान, नमी के स्तर के साथ साथ हवा की रफ्तार और दिशा सहित मौसम संबंधी अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसपर दिन में आठ बार सूचनाएं अपडेट की जाती हैं। जिसके ज़रिये आपको आने वाले गंभीर मौसम की चेतवानी नोटिफिकेशन के ज़रिये पहले से ही दे दी जाती है ताकि आप सुरक्षित रहने के लिए उचित उपाय समय रहते कर सकें।
मौसम की जानकारी पाने के लिए पॉपुलर वेबसाइट लिस्ट
Accuweather.com
Accuweather वेबसाइट के साथ साथ आपको मोबाइल एप्प भी मिलता है जो कि आप अपने स्मार्टफोन में डाउनलोड कर सकते हैं। Accuweather.com से आप विश्व के किसी भी स्थान के मौसम का हाल जान सकते है, इसके साथ ही यह वेबसाइट आपको प्रतियेक घंटे मौसम का हाल, (Air Quality Index) हवा की मानकता जान सकते है, साथ ही साथ ये आपको आपकी लोकेशन के हिसाब से WEATHER RADAR भी दिखता है जिसमे आप रियल टाइम का मौसम भी देख सकते है और इसमें आने वाले एक महीने का मौसम का हाल जान सकते है। इस वेबसाइट पर आप देश विदेश की मौसम से सम्बंधित न्यूज़ भी पढ़ सकते हैं।
Weather.com
Weather.com, IBM कंपनी की ही एक सिस्टर कंपनी है। और IBM द्वारा ही संचालित की जाती है। इस वेबसाइट पर आप प्रतियेक घंटे के साथ साथ प्रत्येक दिन के मौसम का हाल भी देख सकते हैं। यहाँ तक की आप आने वाले पुरे साल के मौसम का अनुमान लगा सकते हैं साथ ही साथ बीत चुके समय के मौसम को भी देख सकते हैं। आप देख सकते हैं कि किस समय में कहा कहा बारिश हुई थी और कहा कहा बर्फ़बारी हुई थी। इसके साथ ही आप देश विदेश की मौसम की ख़बरें भी पढ़ सकते हैं।
आशा है आपको हमारे द्वारा दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी। और ये जानकारी से आपको जरूर मदद मिलेगी। इस से जुड़े अगर आपके कोई सवाल हैं तो आप निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं धन्यवाद्